एशियाई चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचीं तेजस्विनी

नई दिल्ली। भारतीय शूटर तेजस्विनी सावंत शनिवार को 14वीं एशियाई चैम्पियनशिप की महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गईं। उन्होंने फाइनल में अपना स्थान पक्का करते ही टोक्यो ओलिंपिक का टिकट हासिल कर लिया।

वे ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाली देश की 12वीं शूटर हैं। तेजस्विनी 1171 स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में पांचवें स्थान पर रहीं। इससे पहले शुक्रवार को चिंकी यादव ने शूटिंग में भारत को 11 ओलिंपिक कोटा दिलाया था।

एशियाई चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची आठ शूटर्स में से छह पहले ही ओलिंपिक टिकट हासिल कर चुकी हैं। इससे 39 साल की तेजस्विनी का रास्ता आसान हुआ।वे 50 मीटर राइफल प्रोन में भी भाग लेती हैं।

तेजस्विनी ने विश्व चैम्पियनशिप, विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक अपने नाम किए हैं। वे 2010 में जर्मनी के म्यूनिख में 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में वर्ल्ड रिकार्ड स्कोर की बराबरी के साथ चैम्पियन बनी थीं। वे वर्ल्ड चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *