उत्तराखंड स्थापना दिवस पर देहरादून पहुंचे रक्षा मंत्री ने कही ये बात

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड से मेरा गहरा नाता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड से मेरा गहरा नाता है।

राज्य गठन के दौरान मैंने कई दस्तावेजों में हस्ताक्षर किए थे। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, यहां हर गांव से लोग सेना में हैं। यहां चारधाम और गांव-गांव सैन्य धाम है।

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून में आयोजित हुए मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून पहुंचे।

वह दोपहर करीब 12 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उच्चशिक्षा मंत्री धनसिंह रावत और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से वह कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *