चेन्नई। फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे मुझे भगवा रंग में रंगना चाहते हैं। उन्होंने तमिल कवि तिरुवल्लुवर के साथ भी ऐसा ही करने की कोशिश की। लेकिन सच्चाई यह है कि न तो तिरुवल्लुवर और न ही मैं उनके जाल में फंसूंगा। साथ ही अयोध्या मामले परउन्होंने लोगों से कोर्ट के फैसले का सम्मान करने और शांति बनाए रखने की अपील की।
फिल्म अभिनेता कमल हासन और रजनीकांतने चेन्नई में शुक्रवार को राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के नए कार्यालय में दिवंगत फिल्म निर्देशक के. बालाचंदर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान रजनीकांत ने कहा कि तिरुवल्लुवर को भगवा चोला पहनाना भाजपा का एजेंडा है। कुछ लोग और मीडिया यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि मैं भाजपा का आदमी हूं। यह सच नहीं है। साथ देने पर ई भी राजनीतिक दल खुश होगा, लेकिन फैसला लेना मेरे ऊपर है।
हासन ने कहा- हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं
कमल हासन ने कहा कि एक समय में हम दोनों (मैं और रजनीकांत) ने फैसला किया था कि हम एक-दूसरे का सम्मान करेंगे। क्योंकि, हमारा मानना है कि हम दोनों के लिए भविष्य अच्छा होगा। आज भी हम एक-दूसरे का सम्मान, आलोचना और समर्थन करते हैं।
तिरुवल्लुवर की फोटो को लेकर विवाद हुआ था
कुछ दिनों पहले तमिलनाडु की भाजपा इकाई द्वारा तिरुवल्लुवर की एक फोटो साझा की गई थी, जिसे लेकर काफी विरोध हुआ था। तस्वीर में उन्हें भगवा पोशाक पहनाई गई थी। माथे और बाहों पर विभूति लगाई गई थी।इसके अगलेदिन कुछ लोगों ने उन पर गोबर फेंक दिया था, जिसके बाद काफी विवाद भी हुआ था।
तिरुवल्लुवर तमिल कवि हैं, जो करीब 2050 साल पहले तमिलनाडु में रहते थे। उन्होंने तिरुक्कुरल नाम की किताब लिखी थी। यह तमिल भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यों में से एक मानीजातीहै।