नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस का सिस्टम आज सुबह से डाउन है। इससे देशभर में संचालन प्रभावित हो रहा है। कुछ उड़ानों में देरी भी हुई। यात्री ट्विटर पर शिकायतें कर रहे हैं। एयरलाइन का कहना है कि जल्द सुधार की कोशिशों में जुटे हैं।
ऑनलाइन टिकट बुक नहीं होने की वजह से इंडिगो स्टाफ मैन्युअली बुकिंग कर रहा है। इससे इंडिगो के चेक-इन काउंटर पर यात्रियों की लंबी लाइनें लग रही हैं। इंडिगो ने यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा है कि किसी भी तरह की मदद के लिए कस्टमर केयर या सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिगो का सिस्टम आज सुबह 4.29 बजे डाउन हुआ था। इंडिगो का सिस्टम चार महीने में दूसरी बार डाउन हुआ है। इससे पहले जुलाई में सर्वर में दिक्कत की वजह से बेंगलुरु एयरपोर्ट से इंडिगो की 65 उड़ानों में आधे घंटे से ज्यादा की देरी हुई थी।