ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होंगे मोदी, ब्राज़ील हुए रवाना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील रवाना होने से पहले कैबिनेट की बैठक बुलाई। मोदी 11वें ब्रिक्स सम्मेलन (13 और 14 नवंबर) में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को ब्राजील रवाना हुए। वेछठी बार समिट में हिस्सा लेंगे। इस बारसमिट कीथीम ‘उन्नत भविष्य के लिए आर्थिक वृद्धि’है। मोदी पहली बार ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने 2014 में ब्राजील के शहर फोर्टलेजा गए थे।

सरकार के सूत्रों के मुताबिक, मोदी मंगलवार दोपहर ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया के लिए रवाना होंगे। इस यात्रा के दौरान उनके साथ एक बड़ा व्यापार प्रतिनिधियों का दल भी शामिल होगा। यह प्रतिनिधि विशेषकर ब्रिक्स बिजनेस फोरम में हिस्सा लेगा।

अधिकारियों ने बताया, समिट के दौरान मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। मोदी का ब्रिक्स बिजनेस फोरम के समापन और ब्रिक्स के मुख्यसत्र और समापन समारोह दोनों में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। समिट में समकालीन विश्व में राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए चुनौती और अवसरों पर बातचीत होने की संभावना है।

ब्रिक्स के मुख्य अधिवेशन में सभी नेता आपस मेंआर्थिक विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत करेंगे। मोदीब्रिक्स बिजनेस काउंसिल में भी हिस्सा लेंगे। इसमें ब्राजीलियन ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के चेयरमैन और न्यू डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष अपनी-अपनी रिपोर्ट भी सौंपेंगे। इसमें व्यापार और निवेश प्रमोशन एजेंसियों के बीच ब्रिक्स एमओयू पर भी हस्ताक्षर होंगे।

ब्रिक्स विश्व की पांच बड़ी अर्थव्यवस्था ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका से मिलकर बना है। ब्रिक्स देशों की दुनिया की कुल आबादी में 42% और जीडीपी में 23% हिस्सेदारी है। पांचों देशों का विश्व व्यापार में हिस्सा 17% है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *