अस्पताल में उपचार के बाद घर लौटीं लता मंगेशकर

मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को उनकी टीम ने न्यूज एजेंसी को बताया कि लता जी को सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद दोपहर 1.30 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल उनकी हालत ठीक है। उन्हें वापस घर लाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, लता मंगेशकर का अस्पताल के सीनियर मेडिकल एडवाइजर डॉ. फारूक ई उदवाडिया की निगरानी में इलाज चल रहा है।

फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।लता मंगेशकर ने 28 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने कई भाषाओं में गीत गाए हैं।उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *