मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों दिल्ली में हैं, जहां वे राजकुमार राव के साथ अगली फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे दिल्ली की फेमस दौलत चाट के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका को इस डेजर्ट के साथ 3000 रुपए कैशबैक मिला है।
दौलत की चाट बनाने का तरीका भी बड़ा दिलचस्प है। दिल्ली में इसे दौलत की चाट, कानपुर में मलाई मक्खन, वाराणसी में मलाई यू और लखनऊ में निमिष कहा जाता है। सर्दियों की रात में इसे बनाने का काम शुरू किया जाता है। जो सुबह तक चलता है। कच्चे दूध को 4 घंटे के लिए ओस में रखते हैं।
उसके बाद सुबह तक इसेमथा जाता है। दूध के झाग या फेन को अलग बर्तन में निकालकर रखते जाते हैं। इसमें इलाचयी पाउडर और केसर मिलातेहैं। दो परात दौलत की चाट बनाने के लिए करीब 40 लीटर दूध खरीदना पड़ता है। एक परात दौलत की चाट बनाने में करीब 900 रुपये का खर्चआता है।