सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट मार्श कप की टीम ‘वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया’ के हेड कोच एडम वोग्स ने एस्टन एगर की जल्द वापसी का भरोसा जताया है। वे इस बात को लेकर निश्चिंत हैं कि एगर अगले हफ्ते होने वाले टूर्नामेंट के फाइनल तक टीम के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। रविवार को हुए मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश में एगर गंभीर रूप सेचोटिल हो गए थे। गेंद सीधे उनके सिर (नाक के ऊपर)परजाकर लगी थी, जिसके बाद वहां से खून बहने लगा था।
टीम के कोच वोग्स का कहना है, ‘वे अच्छी हालत में हैं, चोट लगने के बाद उन्हें सिर में थोड़ा दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें कुछ टांकें लगाए गए। हम निश्चित रूप से उम्मीद कर रहे हैं कि वे फाइनल खेलने के लिए ठीक हो जाएंगे।’ आगे उन्होंने कहा, ‘उन्हें एक निश्चित प्रोटोकॉल से गुजरना होगा। उन्हें अगले कुछ दिनों में ठीक होने की जरूरत होगी और ट्रेनिंग पर वापस आने से पहले खुद को ठीक करना होगा। इसमें बेहद कम या ज्यादा वक्त भी लग सकता है।’ टूर्नामेंट का फाइनल 26 नवंबर को वेस्टर्स ऑस्ट्रेलिया और क्वींसलैंड की टीम के बीच खेला जाएगा।
एस्टनके चेहरे से निकलने लगा था खून
ये हादसा वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और साउथ ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को एडिलेड में खेले गए मुकाबले में हुआ था। साउथ ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान 40.3 ओवर में बल्लेबाजी कर रहे वेस एगर ने स्टोइनिस की गेंद पर हवा में शॉट खेला। बॉल सामने की ओर गई जहां उनके भाई एस्टन फील्डिंग कर रहे थे। एस्टन कैच लेने के लिए तैयार थे, लेकिन हाथ में गेंद आने से पहले ही वे फिसल गए और गेंद सीधे जाकर उनके सिर के बीच में लगी, जिससेवे गिर गए। इसके बाद फील्डर्स और बल्लेबाज उनकी तरफ दौड़ते हुए आए और आकर उनका हाल पूछा। चोट की वजह से उनके सिर से खून बहने लगा था, फिर उन्हें बाहर ले जाया गया। हालांकिजांच में उन्हें किसी तरह की गंभीरचोट का पतानहीं चला।
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने जीता था मैच
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टर्स ऑस्ट्रेलिया की टीम 49.1 ओवर में 252 रन पर ऑल आउट हो गई थी। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 49 ओवरों में 246 रन पर आउट हो गई। मैच में 48 रन देकर 5 विकेट लेने वाले वेस्टर्न टीम के नाथन कोल्टर नाइल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
एगर का अंतर्राष्ट्रीय करियर
एस्टन एगर लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं, जिन्होंने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया की ओर से 4 टेस्ट, 9 वनडे और 21 टी20 मैच खेले हैं। तीनों फॉर्मेट में उन्होंने कुल 34 विकेट (9 टेस्ट, 8 वनडे और 17 टी20) लिए हैं।