उत्तराखंड में 15 नए कोरोना संक्रमित, आंकड़ा 493 पहुंचा

उत्तराखंड में 15 नए कोरोना संक्रमित, आंकड़ा 493 पहुंचा

अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि गुरुवार को लैब से कुल 840 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आई जिसमें से 15 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को देहरादून में छह, हरिद्वार में सात टिहरी के दो नए मरीज मिले।

राज्य में गुरुवार को कोरोना के 15 नए मरीज मिले। इससे राज्य में कुल मरीजों की संख्या 493 पहुंच गई है। इसमें से 407 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 79 मरीज इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को विभिन्न अस्पतालों से कुल 1068 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसमें से सबसे अधिक सैंपल 235 सैंपल देहरादून से भेजे गए हैं। जबकि हरिद्वार से 208 जबकि टिहरी से 103 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

अपर सचिव ने बताया कि विभिन्न लैब से अभी 4231 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इधर राज्य में मरीजों के दोगुना होने की दर पिछले दो दिनों में सुधरी है और सुधार के साथ चार दिन पहुंच गई है।

अपर सचिव ने बताया कि राज्य के दो जिलों में राष्ट्रीय औसत से अधिक सैंपलिंग हो रही है। अभी तक देहरादून जिला देश के औसत से ऊपर चल रहा था अब नैनीताल जिला भी राष्ट्रीय औसत से आगे पहुंच गया है। इन दोनों जिलों में देश की तुलना में अधिक सैंपलिंग की जा रही है।

सरकार ने कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए पांच अस्पतालों में ट्रू नेट मशीन से कोरोना सैंपल जांच शुरू करने का निर्णय लिया है।

उत्तराखंड में आंकड़ा 493 पहुंचा 

अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि हरिद्वार मेला अस्पताल, रुड़की अस्पताल, उत्तरकाशी जिला अस्पताल, पिथौरागढ़ जिला अस्पताल और यूएस नगर जिला अस्पताल के लिए ट्रू नेट मशीने आ चुकी हैं और अगले तीन दिनों में मशीनें लग जाएंगी।

उन्होंने बताया कि यह मशीने एक दिन में कुल सौ सैंपलों की जांच कर सकेंगी जिससे राज्य की टेस्ट क्षमता बढ़ जाएगी।

राज्य में अभी तक कुल 493 कोरोना मरीजों में से 417 प्रवासी मरीज हैं। जबकि पॉजिटिव पाए गए प्रवासियों में से 84 प्रतिशत दिल्ली और महाराष्ट्र से लौटे हैं। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि प्रवासियों के अलावा राज्य में 76 अन्य कोरोना मरीज विदेश या जताम से लौटे लोग थे।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी कम्युनिटी संक्रमण की स्थिति नहीं है और दूसरे स्तर का संक्रमण चल रहा है। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को क्वारंटाइन इसीलिए किया जा रहा है ताकि संक्रमण आम लोगों तक न पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *