भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे से पहले नेताओं को सौंपे दायित्व
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने मंगलवार को भाजपा नेताओं को दायित्व देने की फाइल को हरी झंडी दिखा दी। मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर दर्शन सिंह रावत ने यह जानकारी दी। त्रिवेंद्र सरकार में अब दायित्वधारियों की संख्या 85 से ऊपर पहुंच चुकी है। दायित्वधारियों की ताजा जारी हुई सूची में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चंपावत के भाजपा कार्यकर्ता स्थान नहीं बना पाए।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा के उत्तराखंड दौरे से ठीक पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने पार्टी के 11 नेताओं को दायित्व सौंपे हैं। इनमें राज्यस्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया और राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष का दायित्व विनय रोहिला को सौंपा गया है।
कैबिनेट विस्तार पर पांच दिसंबर को होगा फैसला
त्रिवेंद्र कैबिनेट का अब विस्तार होना है या नहीं, इस पर पांच दिसंबर को फैसला होना तय माना जा रहा है। इस दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में कोर कमेटी की बैठक होनी है। कैबिनेट में तीन पद रिक्त हैं, जिन्हें भरने को एक साल से कयासबाजी चल रही है। अब सरकार के पास 13 माह का समय बचा है।
नाम दायित्व
शेर सिंह गड़िया, पूर्व विधायक, कपकोट उपाध्यक्ष, राज्यस्तरीय बीसूका क्रियान्वयन समिति
विनय रोहिला, ऊधमसिंहनगर उपाध्यक्ष, राज्य योजना आयोग
अनिल नौटियाल, पूर्व विधायक, कर्णप्रयाग उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड औषधीय पादप बोर्ड
संजय सहगल, हरिद्वार उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद
राजपाल सिंह रावत, देहरादून उपाध्यक्ष, पीएम ग्राम सड़क योजना अनुश्रवण परिषद
गोविंद पिल्खवाल, अल्मोड़ा उपाध्यक्ष, उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड
जगवीर सिंह भंडारी, उत्तरकाशी उपाध्यक्ष, राज्य बागवानी बोर्ड
तरुण बंसल हल्द्वानी उपाध्यक्ष, राज्यस्तरीय उद्योग मित्र परिषद्
संजय नेगी, टिहरी गढ़वाल उपाध्यक्ष, उत्तराखंड अन्य पिछडा वर्ग आयोग
सुरेंद्र मोघा, ऋषिकेश उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति
ले.ज (सेनि) जयवीर सिंह नेगी सलाहकार, सीएम सैन्य एवं सीमांत क्षेत्र सुरक्षा