शहीद हुए 40 जवानों की शहादत नहीं जाएगी बेकार: मोदी

यवतमाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को हमले के साजिशकर्ताओं को सजा देने की पूरी आजादी दे दी गई है। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के पंधरवड़ा में कई परियोजनाओं की शुरूआत करने पहुंचे प्रधानमंत्री ने एक जनसभा में कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का पर्याय बन गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पुलवामा के शहीदों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। हमारे सुरक्षा बलों को हमले के साजिशकर्ताओं को सजा देने की खुली छूट दे दी गई है।” उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन छिपने की कितनी भी कोशिश कर लें, उन्हें खोजकर उनके अपराधों की सजा दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बृहस्पतिवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की मौत हो गई थी जबकि पांच अन्य घायल हैं। जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने 100 किलोग्राम विस्फोटक से भरे एक वाहन से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मारकर इस हमले को अंजाम दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम पुलवामा के शहीदों के परिवारों का दर्द महसूस कर सकते हैं, हम आपके गुस्से को समझते हैं। पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि दिवालिया होने की कगार पर खड़ा देश अब आतंक का दूसरा नाम बन गया है। मोदी ने रैली के दौरान लोगों से पूछा, क्या आप मेरे काम और मेरे प्रयासों से खुश हैं? एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आदिवासी छात्रों के लिये एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल का उद्घाटन किया और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए घरों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी।

मोदी ने अजनी (नागपुर)-पुणे ट्रेन सेवा का वीडियो लिंक के जरिये उद्घाटन किया और महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण महिला आजीविका मिशन (एमएसआरएलएम) के तहत महिला सहायता समूहों को चेक भी बांटे।

भाजपा महाराष्ट्र

✔@BJP4Maharashtra

PM @narendramodi ji lays foundation stone and inaugurates development projects in Yavatmal… https://www.pscp.tv/w/bzejTzFYSlFrVmFrT0piRUx8MVlxSkR5eXBFZ3d4VhpdES5UbN-hmRnL4UFvbpIEow3MRM6l5eTq8btJUI8k …

BJP @BJP4India

LIVE : PM Modi lays foundation stone and inaugurates development projects in Yavatmal, Maharashtra.

pscp.tv

18 people are talking about this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *